फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों एवं एटीएम केंद्रों के बाहर चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बैंकों में चला सघन चेकिंग अभियान - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में जिले की बैंकों के बाहर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की टीमों ने बैंकों के बाहर सामाजिक दूरी का पालन कराने के साथ मास्क का प्रयोग किए जाने की हिदायत उपभोक्ताओं को दी। बिना सामाजिक दूरी वालों को समझाया। इस दौरान बैंकों एवं एटीएम केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था एवं कैमरों की भी चेकिंग की गई। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक किए जाने के संबंध में संबंधित बैंक के प्रबंधक से बातचीत की।
विज्ञापन

ताकि बैंकों से पैसा निकालने के बाद होने वाली लूटपाट की घटनाओं को रोका जा सके। थाना उत्तर के एसओ नीरज मिश्रा, एसआई अनिल कुमार, महेंद्र सिंह, अलवीना पठान एवं दक्षिण के एसएचओ श्याम सिंह, एसएसआई मोहम्मद उमर फारुक के साथ ही स्टाफ ने चेकिंग की। थानाध्यक्ष रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, प्रमोद मलिक टीम के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी, लाइनपार महेशचंद्र ने कई बैंकों के बाहर चेकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें