फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में निहारिका रहीं प्रथम

विज्ञापन
दाऊ दयाल डिग्री कालेज में संस्थापक दिवस समारोह कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथि को सम्मानि करती - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दाऊदयाल शिक्षण संस्थान में आयोजित 55वें संस्थापना दिवस के दूसरे दिन अंतर महाविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘वैश्विक परिदृश्य में महिला नेतृत्व आवश्यक है’ विषय पर प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रामसनेही शर्मा, प्राचार्या डॉ. विनीता गुप्ता, निदेशक डॉ. पंकज मिश्रा, अंजूमा रियाज, मयंक शर्मा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अमरदीप कॉलेज, राजकीय कॉलेज, सीएल जैन कॉलेज, बीडी जैन कॉलेज, एमजी कॉलेज, एके कॉलेज, आरके कॉलेज एवं दाऊदयाल कॉलेज आदि 10 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रूप से प्रथम निहारिका जैन, द्वितीय साक्षी दिवाकर, तृतीय स्थान पर शताक्षी दिवाकर रहीं। सांत्वना पुरस्कार अनुराधा गोयल एवं खुशी तिवारी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एवं चल वैजयन्ती की विजेता टीम बीडी जैन कॉलेज, आगरा को प्रदान किया गया। उपविजेता सीएल जैन कॉलेज रहा।
सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर हाईस्कूल में श्रोती भारद्वाज, इंटर में काजल, बीए में नूतन, बीकॉम में वैशाली जैन, एमए में कंचन शर्मा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. राम सनेही लाल शर्मा, डॉ. तुलसी देवी, डॉ. रश्मि जैन ने अहम भूमिका निभाई। संयोजिका डॉ. प्रेमलता ने प्रतियोगिता के विभिन्न पहलुओं पर दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंच संचालन डॉ. अंजू गोयल ने किया। कला विभाग की अध्यक्षा एवं संयोजिका डॉ. विनीता यादव के निर्देशन में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम साक्षी मिश्रा, द्वितीय कोमल, तृतीय आराधना एवं सांत्वना पुरस्कार प्रीती को दिया गया। इस प्रतियोगिता में अनिल कुमार एवं डा. राजश्री भदौरिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. विनीता गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें