फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सत्रों में 2140 स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना का टीका शुक्रवार से लगाया जाएगा। 10 केंद्रों पर 21 सत्रों में कोरोना का टीका लगेगा। 2140 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण कराने के लिए मेसेज किया गया है। टीकाकरण से पूर्व सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने माइक्रो प्लान तैयार किया।
विज्ञापन

16 दिसंबर को छह केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन की लॉचिंग की गई थी। सोमवार को टीकाकरण होना था लेकिन उसे टालकर शुक्रवार का दिन तय किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 10 केंद्रों पर टीकाकरण कराने का माइक्रो प्लान तैयार किया है। सबसे ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को टीका एका स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में लगाया जाएगा। दोनों स्थानों पर तीन-तीन टीमें लगाई गईं हैं। जिन केंद्रों पर पहली बार टीकाकरण किया जाएगा, उन केंद्रों के प्रभारियों से सीएमओ ने जानकारी ली। एका स्वास्थ्य केंद्र एका पर पहली बार टीकाकरण होगा। इसके लिए प्रभारी मनोज कटारा ने तैयारियां कराई।
टीका लगवाने से पहले दें पूरी जानकारी
टीका लगवाने से पूर्व यदि एलर्जी, बुखार, रक्त बहने या रक्त पतला करने की कोई दवा ले रहे हैं, या प्रतिरक्षा क्षमता कम है तो संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को जानकारी दें। गर्भवती या स्तनपान करा रही महिलाओं को भी टीका लेने से पहले स्वास्थ्य अधिकारी पूरी जानकार देनी चाहिए। यह टीका उन लोगों को नहीं लगना है जिन्हें पहली खुराक के बाद गंभीर रूप से एलर्जी हुई हो। इसके लिए चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

टीकाकरण से पूर्व काउंसलिंग होगी
फिरोजाबाद। पिछली बार कई स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण नहीं कराया था। अब स्वास्थ्यकर्मियों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी।
थकान, बुखार सामान्य लक्षण
सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कोविशील्ड से जुड़े प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सामान्य तौर पर थकान महसूस होना, कंपकंपी या बुखार सा महसूस होना, सिर दर्द, मतली, जोड़ो या मांसपेशियों में दर्द की शिकायत आम हो सकती है। वैक्सीन लगने के बाद कुछ घंटों में यदि कोई साइड इफेक्ट दिखता है तो इस बारे में वैक्सीन लगाने वाले को तत्काल बताएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें