फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेत में मिले कंकाल की रिपोर्ट से छूटे पुलिस के पसीने...उस्मान नहीं, वो कोई महिला थी; अब दोहरी चुनौती

Wed, 15 Oct 2025 01:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र में एक हफ्ते से लापता हुए युवक का कंकाल समझ पुलिस जांच में जुटी हुई थी। लेकिन जांच में पता चला कि ये कंकाल किसी महिला का है। 
 
विज्ञापन
खेत में मिले कंकाल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के पचोखरा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में 3 मई 2025 से लापता उस्मान के प्रकरण में कंकाल की डीएनए रिपोर्ट ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि वह कंकाल उस्मान का नहीं, बल्कि किसी अज्ञात महिला का था। अब पुलिस के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। पुलिस अब इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि खेत में जिस महिला का कंकाल मिला, वह कौन थी, उसकी बेरहमी से हत्या क्यों और किसने की।
विज्ञापन


कंकाल उस्मान का नहीं है, इसलिए अब उसे मरा हुआ नहीं माना जा रहा है। पुलिस ने उस्मान की तलाश फिर से शुरू कर दी है। सबसे बड़ा और पेचीदा सवाल यह है कि जब कंकाल महिला का था, तो उसके पास लापता उस्मान का मोबाइल फोन और कपड़े कैसे मिले। क्या उस्मान को गायब करने और महिला की नृशंस हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के लिए यह सब एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया था।

कंकाल मिलने पर हुआ था हंगामा
गौरतलब है कि 10 मई 2025 को गांव हिम्मतपुर में खेत में टुकड़ों में कंकाल मिलने के बाद उस्मान के परिजनों ने पिंटू शर्मा सहित तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था और उनके घर पर पथराव भी किया था। परिजनों ने कंकाल के पास मिले मोबाइल और कपड़ों से ही पहचान की थी, जो अब गलत साबित हो गई है। उस्मान पिंटू के यहां काम करता था। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें