उर्स में पेश किया सूफियाना कलाम
- फोटो : अमर उजाला
हजरत पंचपीर शाह बाबा के सालाना उर्स का आयोजन किया गया। उर्स में बाहर से आए कव्वालों ने बाबा की शान में कलाम पेश किए। उर्स में हिंदू-मुस्लिम एकता का संगम देखने को मिला। उर्स का उद्घाटन विधायक रामवीर सिंह यादव एवं मुख्य अतिथि प्रवीण शास्त्री ने किया। लोगों ने देश में अमन और चैन की दुआ मांगी।
उर्स का उद्घाटन करते हुए विधायक रामवीर सिंह यादव ने कहा कि उर्स एवं मेले भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के परिचायक है। धार्मिक सद्भाव के साथ किए गए आयोजन समाज में भाईचारा एवं शांति स्थापित करने का कार्य करते हैं। मुख्य अतिथि प्रवीण शास्त्री ने कहा कि जसराना में आयोजित होने वाला उर्स गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है। इस दौरान सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सलीम राईन ने विधायक रामवीर सिंह यादव का चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र नागर, समाजसेवी दिनेश लोधी आदि का स्वागत किया। बाबा की शान में कलाम पेश करते हुए कव्वाल यूसुफ मलिक ने कहा कि ‘हम तेरे शहर में आए है मुसाफिर की तरह, मुझे एक रात मुलाकात का मौका दे दो।’ ‘मुझे याद आते हैं नबी-नबी।’ कव्वाल तराना परवीन ने कहा कि ‘मैं हूं ख्वाजा की दीवानी...’ कहा तो पूरा पंडाल झूम उठा। संचालन हफीफ मुनीम ने किया। इस मौके पर वसीम राईन, दिनेश लोधी, रामू गुप्ता, राघवेंद्र नागर, सपा नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन कुरैशी, केपी सिंह यादव, विनय दिवाकर, धीरज जैन, रमवीर यादव कईया, नसीम राईन, सुनील माथुर, पारस जैन, नीरज चौहान, विजय चौहान आदि लोग मौजूद रहे।