फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस आईकार्ड पर टोल प्लाजा से कार न निकलने देने पर हंगामा

Sun, 15 Mar 2026 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 टूंडला टोल प्लाजा पर हंगामा करता कार सवार संवाद - फोटो : टूंडला टोल प्लाजा पर हंगामा करता कार सवार संवाद
विज्ञापन
टूंडला। टोल प्लाजा से मैनपुरी नंबर के कार सवार युवक ने पुलिस पहचानपत्र दिखाकर बिना टोल दिए निकलने का प्रयास किया। आईकार्ड संदिग्ध लगने पर कर्मचारियों ने कार को रोक लिया। इस पर युवक ने जमकर हंगामा किया। बाद में माफी मांगने और टोल देने पर कार सवार को निकाला गया।
विज्ञापन

घटना सुबह 10 बजे करीब की है। मैनपुरी नंबर की एक कार सवार में सवार एक युवक फिरोजाबाद की ओर से आ रहा था। टोल प्लाजा पर उसकी कार रुकी तो युवक ने पुलिस का आईकार्ड दिखाया। कार्ड से कार सवार का चेहरा मिलान न होने पर टोल कर्मचारियों ने गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया। कार रोके जाने पर युवक भड़क गया और टोल कर्मचारियों से बदसलूकी करते हुए हंगामा करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख टोल कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ करते हुए पाया कि कार पर पीछे एडवोकेट लिखा हुआ था। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मैनपुरी का रहने वाला है। उसका भाई पुलिस में है। वह भाई कार्ड लेकर आया था। बाद में माफी मांगने और टोल देने के बाद युवक आगरा के लिए रवाना हो गया। टोल मैनेजर किरण शिवाजीराव जानुगडे ने बताया कि कार सवार का आईकार्ड से चेहरा मिलान न होने पर कार को रोका गया था। बाद में टोल देने के बाद कार को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें