फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सवर्ण महासभा ने मंडल कमीशन के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 Aug 2025 07:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने सवर्ण समाज के हितों पर कुठाराघात करते हुए मंडल कमीशन की सिफारिशें की थी। इसके विरोध में हुए आंदोलन में 366 प्रतिभाशाली सवर्ण युवा वीरगति को प्राप्त हुए थे।। 8 अगस्त का दिन सवर्ण समाज के लिए भारतीय इतिहास का काला अध्याय है। संगठन इसका हमेशा विरोध करता रहेगा। उन्होंने राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन, सवर्ण उत्पीड़न निवारण अधिनियम बनाने, ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों की आयु एवं फीस में छूट देने, सवर्णों के बढ़ते उत्पीड़न एवं भेदभाव को रोकने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मेंद्र पांडेय, रवींद्र सिंह, लक्ष्मीकांत गुप्ता, आकाश गुप्ता, श्रीओम शर्मा, दुष्यंत पचौरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें