फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक्सप्रेसवे पर यूपीडा ने वाहन चालकों को बांटे पंफलेट

Mon, 22 Dec 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
वाहन चालकों को पैम्फलेट्स बांटते यूपीडा के कर्मचारी। स्रोत यूपीडा - फोटो : वाहन चालकों को पैम्फलेट्स बांटते यूपीडा के कर्मचारी। स्रोत यूपीडा
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मथुरा में हुए हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर हादसों की रोकथाम के लिए यूपीडा के अधिकारियों के निर्देश पर पंफलेट का वितरण किया गया। वाहन चालकों को पंपलेट बांटकर हादसों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कोहरे के मौसम में वाहनों को कम स्पीड में चलाने के लिए प्रेरित किया। एक्सप्रेसवे पर दिन में 80 और रात के समय 60 की स्पीड को निर्धारित कर दिया गया है। साथ ही कोहरे में कम स्पीड, लाइट जलाना, अनधिकृत पार्किंग न करने आदि नियमों की भी जानकारी दी। यूपीडा के साथ-साथ नसीरपुर पुलिस भी एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग करते हुए नो-पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहन चालकों के चालान कर रही है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि नो-पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें