फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कोहरे से नहीं मिली राहत, ठंड ने किया बेहाल

Sun, 21 Dec 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शीतलहर एवं कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा। संवाद - फोटो : शीतलहर एवं कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के बाद भी शीत लहर से राहत नहीं मिली। लगातार चौथे दिन रविवार को भी झलक दिखाकर सूर्य देव फिर बादलों की ओट में छिप गए। घना कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे हाईवे पर दृश्य शून्यता की स्थिति रही। जबकि दोपहर 12 बजे भी वाहन हाईवे पर हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 8 बजे अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया ठंड व गलन बढ़ती गई। दोपहर बाद अधिकतम तापमान में फिर से एक डिग्री कमी दर्ज की गई। शाम चार बजे अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बादलों के चलते दिनभर धुंध छाई रही। शाम होते ही घना कोहरा छा गया। जिससे सड़क और रेल मार्ग प्रभावित हो रहा था। रेलवे स्टेशन में लंबी दूरी की रेलगाड़ियां बिलंब से रहीं। गलन व ठंड के चलते यात्रियों की संख्या में कमी आई है। गलन व ठंड के बीच रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठिठुरते नजर आए। अलाव व्यवस्था नाकाफी दिखा।



चिकित्सक बोले - बरतें सावधानी
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नीरज गुप्ता का कहना है कि कोहरे के कारण वायु प्रदूषण बढ़ जाता है, जिससे दमा, सांस फूलना, खांसी और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। गुनगुना पानी पिएं, पौष्टिक एवं गर्म भोजन का सेवन करें।
विज्ञापन


दिन में भी अलाव जलाकर तापते रहे लोग
कोहरा एवं शीतलहर के साथ सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने के कारण लोग दिन में भी अलाव जलाकर तापते दिखाई दिए। बाजार में गरम कपड़ों की बिक्री एक साथ बढ़ गई है। इसके साथ रूम हीटर की भी डिमांड बाजारों में तेजी के साथ बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें