फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। 22 फरवरी से परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं को सख्ती से कराने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची बनाकर बोर्ड को भेज दी गई है। नकल की आशंका वाले कॉलेजों में सख्त पहरा रहेगा। सचल दल और पर्यवेक्षक भी तैनात किए जाएंगे। इन केंद्रों पर पुलिस के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। बीते सालों में नकल के लिए कई इलाके चर्चित रहे हैं। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने नकल रोकने के लिए 14 केंद्रों को संवेनशील घोषित किया है। तीन केंद्र अतिसंवेदनशील हैं। नकल को रोकने के लिए सबसे ज्यादा निगाहें एका और जसराना क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर रहेगी। डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची शासन को भेज दी है। ऐसे केंद्रों पर अधिकारियों का सख्त पहरा रहेगा। पुलिस फोर्स भी अतिरिक्त रहेगा। एलआईयू भी इन केंद्रों पर निगाह रखेगी।
-
ये केंद्र बने अतिसंवेदनशील
स्वामी सर्वानंद इंटर कॉलेज नगला पैज मदनपुर, आछेलाल इंटर कॉलेज जेडाझाल एका और केपीएस इंटर कॉलेज कौरारा बुजुर्ग जसराना।
संवेदनशील केंद्र
जेवी इंटर कॉलेज अलीनगर कैंजरा, एमसीजीवी इंटर कॉलेज गंज गांगनी, दीनबंधु इंअर कॉलेज उसायनी, किसान इंटर कॉलेज एैलई, आर्य जनता इंटर कॉलेज पैढ़त, मिथलेश प्रताप सिंह इंटर कॉलेज पिडसरा, ग्रामोदय इंटर कॉलेज, डीआर इंटर कॉलेज माधौगंज, महाराज सिंह इंटर कॉलेज हैबतपुर कर्खा, एसजीआर इंटर कॉलेज सिरसागंज, गौरी इंटर कॉलेज लिहना, अजब सिंह इंटर कॉलेज हरगनपुर, विनाेद मैमोरियल इंटर कॉलेज जोधपुर एका।