फिरोजाबाद। जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों में 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षाएं 9 से 21 जनवरी तक विद्यालय स्तर पर कराई जाएंगी। इसमें हाईस्कूल के 36622 व इंटरमीडिएट के 34,223 विद्यार्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 1:15 बजे से 4:30 बजे तक होगी। प्रश्नपत्रों का वितरण बनाए गए 106 परीक्षा केंद्रों से प्राप्त किया जाएगा।
विद्यालयों से विषयवार छात्र-छात्राओं की जानकारी प्राप्त कर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएंगे। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित तिथि पर प्रधानाचार्य स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप पर विषयवार छात्र-छात्राओं की संख्या की सूचना लेकर प्रश्नपत्र प्राप्त करें। डीआईओएस धीरेंद्र यादव ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा नकल विहीन व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाए।
इन तिथियों पर होगी परीक्षा
तिथि -हाईस्कूल-इंटरमीडिएट
9 जनवरी हिंदी-हिंदी
10 जनवरी- अंग्रेजी-भौतिक विज्ञान एवं अर्थशास्त्र
12 जनवरी- विज्ञान- -गणित, जीव विज्ञान, समाजशास्त्र
13 जनवरी-गणित- रसायन विज्ञान, भूगोल
15 जनवरी सामाजिक विज्ञान अंग्रेजी
16 जनवरी गृह विज्ञान नागरिक शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन
17 जनवरी संस्कृत इतिहास
19 जनवरी चित्रकला,रंजनकला- चित्रकला
20 जनवरी कंप्यूटर, वाणिज्यशिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञा
21 जनवरीसंस्कृत, व्यवसाय शिक्षा
22 जनवरी संगीत, कृषि