फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: सभी विषयों का मूल्यांकन हुआ शुरु, शिक्षक नेता जताते रहे विरोध

विज्ञापन
शिकोहाबाद मूल्यांकन केंद्र के बाहर जिला विद्यालय निरीक्षक और तैनात स्काउट गाइड । - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। शिक्षक शिक्षक नेताओं के आह्वान को दरकिनार कर मूल्यांकन कार्य में जुट गए हैं। वहीं एडेड स्कूलों के कुछ शिक्षक भी मूल्यांकन करने के लिए केंद्र पर आ रहे हैं। मूल्यांकन के दूसरे दिन भी शिक्षक नेताओं ने मूल्यांकन का विरोध जताया। हालांकि मूल्यांकन कार्य सुचारु रहा।
विज्ञापन

जिले के रेड जोन में आने के कारण शिक्षक संघ मूल्यांकन कार्य का विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद मंगलवार से चार केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू हो गया। मंगलवार को पहले दिन छह हजार 950 उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। पीडी जैन इंटर कॉलेज में सर्वाधिक चार हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। वहीं तिलक इंटर कॉलेज में सबसे कम उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। फिरोजाबाद जनपद में हाईस्कूल की तीन लाख 34 हजार 749 उत्तर पुस्तिकाओं और इंटरमीडिएट की दो लाख 45 हजार 678 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है।
इधर, बुधवार से सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया। वहीं शिक्षक नेताओं के आह्वान का भी शिक्षकों पर बहुत अधिक असर नहीं दिखा। डीआईओएस रितु गोयल ने भी मूल्यांकन केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई डीएचई उपस्थित न होने पर अन्य शिक्षकों को ही डीएचीई बनाने के लिए कहा। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया है। पहले दिन छह हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। दूसरे दिन और भी ज्यादा शिक्षकों ने मूल्यांकन किया। कोरोना के मद्देनजर केंद्र पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों पर स्काउट गाइड निभा रहे अहम भूमिका
शिकोहाबाद। जिले में 19 मई से चार केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रत्येक केंद्र पर जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू गोयल के निर्देशानुसार दो-दो स्काउट वॉलंटियर्स लगाए गए हैं, जो केंद्र पर आने वाले सभी शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में सहयोग करेंगे। केंद्रों पर किस स्काउट गाइड को किस केंद्र पर लगाया जाएगा, यह निर्धारित करने के लिए जिला आयुक्त स्काउट डॉ. डीपीएस राठौर को दिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला आयुक्त डॉ. डीपीएस राठौर, जिला संगठन आयुक्त आनंद बाबू ने थर्मल स्क्रीनिंग की और कमरों में जाकर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मूल्यांकन में लगे शिक्षकों को प्रेरित किया। यह जानकारी जिला सचिव सहदेव ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें