फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: रसायन विज्ञान की परीक्षा में पकड़ा एक नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकलचियों सख्ती के बावजूद नकलची अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा में भी एक नकलची पकड़ा गया।
विज्ञापन

रसायन विज्ञान के पेपर छात्र-छात्राओं को कठिन लगा। परीक्षा केंद्र से लौटे परीक्षार्थियों चेहरे निराशा नजर आ रही थी। हालांकि कुछ परीक्षार्थी खुश नजर आए। लेखाधिकारी मदनमोहन के निर्देशन में चल रहे सचल दस्ते में आदित्य ने एक छात्र को मॉडल पेपर का पेज सहित एसबीएल इंटर कालेज मुस्तफाबाद में पकड़ा।
उत्तरपुस्तिका से मिलान करने पर पता चला कि वह उस प्रश्न का उत्तर लिख चुका था। छात्र की उत्तर पुस्तिका बुक कर दी गई। सुबह की पाली में हाईस्कूल में गुजराती, उर्दू, पंजाबी, कश्मीरी, उर्दू और बंगला विषय की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट में उर्दू विषय और बंगला विषय के पेपर भी हुए।
विज्ञापन

कई विषय के पेपर में शतप्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित
कई विषयों के पेपर में परीक्षार्थियों ने फार्म तो भरे हैं। लेकिन परीक्षा देने नहीं आ रहे हैं। हाईस्कूल में गुजराती के तीन परीक्षार्र्थी पंजीकृत थे। तीनों ही गैरहाजिर रहे। कश्मीरी के भी सातों परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट की बांग्ला विषय की परीक्षा के भी दोनों छात्र नहीं आए।
केंद्र व्यवस्थापक हटाए गए
फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी के चलते पंडित राम किशन महाराज इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक को कार्य मुक्त कर दिया है। यहां एसडीएम ने फर्जी छात्र को पेपर देते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें