फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की पांच दिवसीय पद यात्रा की समाप्ति पर जिला कार्यालय पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी की पांच दिवसीय किसान संघर्ष पदयात्रा का भूरी कोंडर पर सोमवार को समापन हो गया। यह यात्रा भोगनीपुर नहर के शीशपुल से शुरू हुई थी। संयोजक शिवराज सिंह यादव के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिवराज सिंह यादव ने कहा कि जसराना विधानसभा के हाथवंत व एका ब्लाक के किसानों की ज्वलंत समस्या माइनर्स में पानी छोड़ने की मांग के बारे में बताया। खैरगढ़ व एका के पश्चिमी क्षेत्र में पीने के पानी व सिंचाई के पानी की समस्या है। करीब 28 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र की नानऊ रजवाह से एक हजार क्यूसेक पानी मिलता था। जो बंद हो गया। इस क्षेत्र के कई रजवाह, माइनर व बंबे सूख गए हैं।
किसान परेशान हैं। पदयात्रियों ने मांग की है कि शीशपुर (भोगनीपुर नहर) से साढ़े तीन किलो मीटर का हिस्सा सुराया पुल से जोड़ दिया जाए। इससे सुराया माइनर, कौंडरा माइनर, इटारी, खेरी, नवलपुर, पिलख्तर, चिरावली, केशपुरा, नगला सुखी आदि माइनरों को पानी मिल जाए। पदयात्रा का शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने 20 फरवरी को किया था।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह, प्रेम यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, संजय यादव, शिव प्रताप सिंह, रमेश चंद्र चंचल, केवी यादव, डॉ. शैलेंद्र यादव, झब्बूलाल, सुरेश चंद्र, हरेंद्र सिंह यादव, अंशुल विक्रम, जनवेद सिंह, अजय यादव, विकास यादव, कृष्ण गोपाल, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें