फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों की सूची पर टिकीं प्रधानाचार्यों की निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों की सूची अब तक जारी नहीं की गई है। जबकि सूची 11 जनवरी तक ही जारी होनी थी। 16 से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से आपत्ति मांगनी थी। अब उनकी निगाहें केंद्रों की संभावित सूची पर टिकी है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों का निर्धारण मुख्यालय से ऑनलाइन होना है। इसके लिए जिले में 559 स्कूलों का भौतिक सत्यापन भी कर लिया गया है। बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने बोर्ड की वेबसाइट पर भी उसे अपलोड कर दिया था। बावजूद इसके मुख्यालय से केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी है। गाइडलाइन के अनुसार 25 जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण करना था।
आपत्ति की नई तिथि होगी जारी
डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि परीक्षा तैयारी के लिए अभी मौका है। सूची जारी होने के बाद आपत्ति का पर्याप्त मौका मिलेगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए नई तिथि जारी होगी।
विज्ञापन

डिबार सूची का इंतजार, दो कॉलेज हो सकते हैं शामिल
बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची आने से पूर्व डिबार सूची का इंतजार किया जा रहा है। पिछली बार परीक्षा कराने में गड़बड़ी के मामले में रिपोर्ट भेजी गई थी। इस बार जनपद के दो कॉलेज डिबार सूची में डाले जा सकते हैं।
पंचायत चुनाव के फेर में टाइम टेबल में देरी
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अप्रैल में होने की संभावना जताई जा रही हैं। पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद टाइम टेबल जारी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें