फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण व्यापारियों को देगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसआई) द्वारा एफएसएस एक्ट के पालन कराने और उसके बारे में व्यापारियों को जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों की एक बैठक स्टेशन रोड स्थित मुकेश गौड़ के प्रतिष्ठान पर हुई।
विज्ञापन

रिटेलर, थोक विक्रेता, उत्पादन करता, रेहड़ी विक्रेता, मिठाई विक्रेता, दूध डेयरी व दुग्ध उत्पादक ट्रेनिंग ले सकते हें। जिले में ट्रेनिंग के लिए एसडी ग्लोबल सर्टिफिकेशन संस्था को नामित किया गया है। व्यापारियों को ट्रेनिंग उपरांत प्रमाण पत्र दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन धारकों के लिए 4 घंटे की और लाइसेंस धारकों के लिए 8 घंटे की ट्रेनिंग में एक्सपर्ट पैनल द्वारा एफएसएसएआई के नियमों की जानकारी दी जाएगी। फास्टेक संस्था के प्रतिनिधि दीपक के साथ व्यापार मंडल की मीटिंग हुई। इसमें उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री मुकेश गौड़, संजीव अग्रवाल, मनोज शर्मा, मनोज सोलंकी, देवेश यादव, बृजेश यादव बाजा, अंकित यादव, सुशील जैन, संजीव शर्मा, विजय चतुर्वेदी और सोनू दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें