फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता: 'उन्नाव केस में भी हैदराबाद जैसी सजा दी जाए'

विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता के तहत गौरी शंकर इंटर कालेज में हैदराबाद और उन्नाव कांड पर आयोजित परिचर्चा मे? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित परिचर्चा में महिलाओं ने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने जो किया उन्नाव जिले की पुलिस को भी दुष्कर्म के आरोपियों को ऐसी सजा देनी चाहिए।
विज्ञापन


अमर उजाला अपराजिता मुहिम के तहत द्वारिकापुरी स्थित श्री गौरीशंकर इंटर कॉलेज प्रांगण में परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें दुर्गानगर निवासी काजल शर्मा ने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने तो बहुत सही किया। फिर उन्नाव में यह क्यों नहीं। दयालनगर की निवासी सुनीता कटारा बोलीं कि दुष्कर्म के आरोपियों के लिए तत्काल सजा देने का प्रावधान हो। अनुपमा उपाध्याय ने कहा कि पुलिस कड़ी सजा दिलाए।

लेबर कॉलोनी निवासी अंजली शर्मा बोली कि ऐसे लोगों को फांसी दी जाए। भावना शर्मा बोली कि सजा कड़ी से कड़ी मिलनी चाहिए। बसंत विहार की प्रतिमा चौबे बोलीं कि ऐसा कृत्य करने वालों को तड़पाकर मारना चाहिए। सुरभि गुप्ता ने कहा कि पीड़ित का परिवार संतुष्ट हो ऐसी सजा मिले। रोली दुवे ने कहा क्राइम कंट्रोल हो पुलिस ऐसा कदम उठाए।
विज्ञापन

प्रिया गुप्ता, शालिनी, सुषमा शर्मा, श्वेता दुवे बोलीं कि हैदराबाद पुलिस ने जो किया वही करना चाहिए। द्वारिकापुरी निवासी रानी तिवारी ने कहा मौके पर ही सजा दी जानी चाहिए। गाजीपुर की विनीता शर्मा, नगला करन सिंह की नीरज कुमारी, रीना दाक्षित, निर्मला देवी पूनम पोरवाल, कल्पना शर्मा, पूनम शर्मा ने कहा कि ऐसे अपराधों की सजा कड़ी से कड़ी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें