ग्रामीण इलाकों में बिना मीटर नहीं चलेगा कनेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
अब शहरी क्षेत्रों की भांति ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑनलाइन बिलिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। है। मुख्य अभियंता कॉमर्शियल ने बैठक कर अधीनस्थों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई कनेक्शन बिना मीटर नहीं दिया जाएगा।
मुख्य अभियंता कॉमर्शियल एसके सक्सेना, अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल लोकेश कुमार ने ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े एक्सईएन, एसडीओ और अवर अभियंता मुख्यालय स्थित कार्यालय पर बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी आरएपी-डीआरपी टाउन की तरह ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने जा रही है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों की तरह ही ऑनलाइन बिलिंग होगी। उन्होंने कैशियरों को विस्तार से समझाया कि किस तरह से कनेक्शन दिए जाएंगे और किस तरह बिलिंग होगी। उन्होंने कहा कि सभी को इस बात की ानकारी होनी चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कितने उपभोक्ता हैं? कितने मीटर्ड हैं? और कितने अन मीटर्ड हैं? बिना मीटर के कोई कनेक्शन निर्गत नहीं किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने ग्रामीण उपभोक्ताओं से अपील की कि वह जल्द कनेक्शन करा लें। बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।