फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार पर छाने लगा होली का रंग

Fri, 03 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
बाजार पर छाने लगा होली का रंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अब बाजार में होली के रंग छाने लगे हैं। शहर के प्रमुख सदर बाजार से लेकर थोक की दुकानों पर ब्रांडेड कंपनी के कलर, गुलाल, स्प्रे सहित गिफ्ट पैक बाजार में उपलब्ध हैं। कई कंपनियों ने तो बाजार में आकर्षक गिफ्ट भी उतारे हैं। खास बात यह है कि इस साल कलर व गुलाल  के रंगों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

होली का त्योहार 13 मार्च को उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाएगा। होली के त्योहार की रौनक बाजार में नजर आने लगी है। बाजार में सदर बाजार लेकर थोक बिक्री के दुकानों बाजार में आकर्षक पैक में गिफ्ट पैक बाजार में उपलब्ध हैं। कंपनियों ने होली के त्योहार पर नए कलर बाजार में उतारे हैं, जिसमें हर्बल कलर पैक 200 रुपये, साइनी पैक दस कलर में 180 रुपये, लक्जरी चार कलर में पैक 80 रुपये, हर्बल गुलाल पांच कलर 200 रुपये में, एक किलो. लक्जरी गुलाल पैक भी 100 रुपये में उपलब्ध है। हर्बल स्प्रे पैक 750 से 250 रुपये में उपलब्ध हैं। सिल्वर गोल्ड स्प्रे 50 रुपये, टंच कलर पैक 40 व 20 रुपये में हैं।

बाक्स--

स्मोक कलर भी बाजार में मौजूद
इस बार होली पर स्मोक कलर भी बाजार में उपलब्ध हैं। कलर में आग लगाने पर धुआं निकलेगा, जो बच्चों को बेहद पसंद आ रहा है। 10 पीस का पैक बाजार में 100 रुपये में बिक रहा है। बच्चाें को लुभाने के लिए 37 गुब्बारों का मैजिक बैलून पैक बाजार में उतारा है, जो 60 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन


होली पर 15 से 20 लाख होती है कलर की बिक्री

होली के त्योहार में शहर के थोक एवं रिटेल दुकानों पर 15 से 20 लाख रुपये तक कलर की बिक्री होती है। तोता रंग के वितरक संजय मित्तल कहते हैं कि इस साल होली के त्योहार से पूर्व ही अच्छी बिक्री हो रही है। होलसेल की 50 प्रतिशत से अधिक बिक्री हो चुकी है। थोक विक्रेता आलोक मित्तल का कहना है कि इस साल रेट न बढ़ने के कारण अधिक बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें