थाना दक्षिण पुलिस द्वारा विस्टा कार पांच पेटी शराब सहित पकड़े गए दो आरोपी।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान करबला चौराहे पर विस्टा कार सहित दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जबकि पांच साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से एक कार, एक आयशर कैंटर, मैक्स को बरामद किए है।
थाना दक्षिण प्रभारी श्याम सिंह पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। वाहन चेकिंग किए जाने के दौरान विस्टा कार को रोका तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पांच पेटी अवैध शराब की बरामद की है।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम थाना नसीरपुर के गांव रजौरा एवं हाल निवासी थाना लाइनपार के रामनगर अजय, थाना उत्तर के नगला पान सहायक निवासी सोनू पंडित उर्फ करुआ बताया है। उन्होंने स्वीकारा कि 20 अगस्त को कुंज बिहार कालोनी (हिमायूंपुर) में अवैध शराब से भरी तीन गाड़ियों को पकड़े जाने के दौरान पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम को देखकर वह भाग गए थे।
अपने अन्य साथियों के नाम थाना रसूलपुर के आसफाबाद निवासी कुलदीप कुमार, अजय कुमार सिंह, भगवती नगर टूंडला निवासी छोटू, थाना शिकोहाबाद के दिखतौली निवासी रामू जाट,आरौंज निवासी विजय उर्फ बीला बताए हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से विस्टा गाड़ी के अलावा एक आयशर कैंटर जिसमें करीब 178 जरी कैन, 50 लीटर नकली एल्कोहल एवं क्यूआर कोड सहित अन्य सामान, एक बोलेरो में 17 जरी कैन प्रत्येक में 50 लीटर नकली एल्कोहल व अन्य सामान तथा तीसरी बोलेरो में पांच जरी केन एल्कोहल नकली तथा अन्य सामान बरामद किया है।