फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: केंद्रीय राज्यमंत्री औद्योगिक विकास जसवंत सिंह सैनी का किया स्वागत

Fri, 31 Jan 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारत सरकार के राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सिंह सैनी के शुक्रवार को फिरोजाबाद आगमन पर उनका स्वागत भाजपा नेताओं ने किया। उन्होंने फिरोजाबाद के औद्योगिक विकास से संबंध में भी मंथन किया।
विज्ञापन

केंद्रीय संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग के राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी नई दिल्ली से जनपद फिरोजाबाद के भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी विभाग के दबरई स्थित गेस्ट हाउस पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में माला एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने भाजपा नेताओं से फिरोजाबाद के कांच उद्योग के विकास के संबंध में चरचा की। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता डॉ. एसपी लहरी, सुरेंद्र राठौर, उदय सिंह, रामनरेश कटारा, श्रीनिवास शर्मा, विशाल मोहन यादव, योगेंद्र सिंह बाबा आदि मौजूद रहे। वहीं, टूंडला टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने माला व पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शशांक प्रताप सिंह, जुबीन भारद्वाज, त्रिलोकी कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें