फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिसेफ की प्रदेश चीफ रूथ लियानों ने चाइल्ड फ्रेंडली थाने को स्थापित किए जाने पर दिया जोर

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बाल संरक्षण के कार्यों की कार्यशाला को संबोधित करती यूनिसेफ के यूपी चीफ रू? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूनिसेफ उत्तर प्रदेश चीफ रूथ लियानों तथा बाल संरक्षण विशेषज्ञ मोहम्मद आफताब ने जिले में बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दिशा में किए जा रहे कार्य की समीक्षा की। उन्होंने जिले में चाइल्ड फ्रेंडली थाना स्थापित करने, थाने के बाल कल्याण अधिकारियों को सीयूजी नंबर उपलब्ध कराने तथा पोस्को एंव जेजे एक्ट की कार्यशाला आयोजित किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में बाल कल्याण समिति डॉ. जफर आलम ने कहा कि बाल संरक्षण के क्षेत्र में कई काम हुए। अपर्णा कुलश्रेष्ठ ने कहा 25 बच्चों को दो हजार प्रतिमाह की दर से स्पांशरशिप उपलब्ध कराई। 701 बच्चों की काउंसलिंग की और बालग्रह से 52 बच्चों को माता-पिता तक पहुंचाया।
जिला बाल संरक्षण इकाई के आंकड़ा के विशेषज्ञ विपिन मिश्रा ने कहा इकाई ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत 5100 कन्याओं का पूजन, महाभोज, सेल्फी प्वाइंट, डोर टू डोर कैंपेन के कारण जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था इसका प्रजेंन्टेशन प्रोजेक्टर से दिया। मुख्य अतिथि रूथ लिआनो ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्य प्रशंसनीय हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण राजेश कुमार सिंह से कहा चाइल्ड फ्रेंडली थाना स्थापित हों वह इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक से बात करेंगे। बाल संरक्षण के संबंध में किताब उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में प्रोबेशन अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर तिवारी, संगीता पांडेय, कुमुद शर्मा, जगजीवन राम शर्मा, विनोद बाबू शर्मा, डॉ. गरिमा सिंह, एएलसी एके सिंह, एसीएमओ डॉ. प्रताप सिंह, अनम आकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें