फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उज्ज्वला योजना के तहत दिवाली पर लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलिंडर

Thu, 16 Oct 2025 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो 09 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी के चेक के साथ लाभार्थी,महापौर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली और होली पर मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर रिफिल प्रदान करने की योजना के तहत विकास भवन के एनआईसी सभागार में आयोजित समारोह में महापौर कामिनी राठौर ने सब्सिडी चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल संवाद के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसका लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अक्तूबर-दिसंबर 2025 के पहले चरण और जनवरी-मार्च 2026 के दूसरे चरण में लाभार्थियों को मुफ्त सिलिंडर रिफिल मिलेगा। जिले में 2,32,434 परिवारों को योजना का लाभ मिला है, जिनमें से 1,76,088 को मुफ्त सिलिंडर प्रदान किया जाएगा। लाभार्थी 14.2 किलोग्राम का सिलिंडर खरीदेंगे, जिसकी सब्सिडी आधार प्रमाणीकरण के बाद उनके खाते में जमा होगी। शेष लाभार्थियों का आधार सत्यापन ऑयल कंपनियां करेंगी। समारोह में एडीएम वित्त एवं राजस्व विशुराजा, एआरओ मनोज गहराना, सुशील तिवारी, पूर्ति निरीक्षक अरविंद सिंह, अनिल कुमार, आनंद गौतम, संगीता सिंह आदि मौजूद थे।


ई-केवाईसी अनिवार्य
मारुति गैस एजेंसी के संचालक प्रकाश निधि गर्ग ने बताया कि मुफ्त सिलिंडर का लाभ केवल ई-केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा। जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई, वे जल्द करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें