फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली महिला के ऊपर पलटी, मौत

Sun, 27 Oct 2024 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। दूधिया के इंतजार में घर के बाहर बैठी महिला के ऊपर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध थाना नगला सिंघी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव ठार गंगाराम निवासी 56 वर्षीय शीला देवी शुक्रवार शाम 6 बजे दूधिया के इंतजार में अपने घर के सामने चौपाल पर बैठी थीं। इसी बीच गांव का युवक भुवनेश खेत से करब लेने के लिए जा रहा था। तभी ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित हो गई तथा शीला देवी के ऊपर पलट गई। हादसा होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रैक्टर ट्राॅली को सीधा कर नीचे दबी महिला को बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन उपचार के लिए टूंडला लाए। जहां हालत गंभीर होने पर महिला को आगरा रेफर कर दिया। आगरा में देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम परिजन ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। थान प्रभारी शिवकुमार चौहान का कहना है कि मृतका शीला देवी के देवर ताराचंद्र ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। जांच के उपरांत मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

26जेएनडी06-पत्रकार वार्ता करते हुए डीएसपी अमित भाटिया। संवाद

26जेएनडी06-पत्रकार वार्ता करते हुए डीएसपी अमित भाटिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें