फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद में तेज रफ्तार रोडवेज बस का कहर...कई लोगों को राैंदा, मच गई चीखपुकार; एक की माैत

Thu, 23 Oct 2025 12:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भाई दूज पर दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई लोगों को राैंद दिया। इसमें एक व्यक्ति की माैत हो गई। कई लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जसराना में तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने कई लोगों को राैंद दिया। इसमें एक व्यक्ति की माैत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


भाई दूज पर बृहस्पतिवार को रोडवेज बस ने कहर बरपा दिया। तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने थाना जसराना के नगला शादी मोड़ पर कई लोगों को राैंद दिया। घटना से माैके पर चीखपुकार मच गई। लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए दाैड़ लगा दी।
 
विज्ञापन

हादसे में थाना अरांव के गांव बझेरा निवासी बुजुर्ग की माैत हो गई। बताया गया कि वह अपनी बेटी के यहां से लाैट रहे थे। तीन लोग घायल हो गए। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में बनेगी भ्रष्टाचार निरोधक अदालत, मेरठ की दौड़ होगी खत्म; इन जिलों के मामलों में होगी सुनवाई
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें