फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार झौंपड़ी के आगे रखे पत्थरों में टकराने के बाद पलटी, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
शिकोहाबाद- अनियंत्रित कार पलटने के बाद मौके पर पड़ी हुई। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। स्टेशन रोड पर रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर झोंपड़ी के आगे रखे पत्थरों से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद झोंपड़ी में रहने वाले लोहपीटा परिवार में चीखपुकार मच गई। घटना के बाद कार सवार युवक भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर कुछ युवक एक कार (यूपी 83 आर 4250) में सवार होकर बाजार की ओर आ रहे थे। संयुक्त चिकित्सालय के गेट के बाहर कार अनियंत्रित हो गई और एक झोंपड़ी के आगे रखे पत्थरों से टकराकर पलट गई। इस दौरान झोंपड़ी में गहरी नींद में सो रहे लोहपीटा समाज के लोगों में खलबली मच गई। इधर, हादसे के बाद कार में सवार युवक भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने ले आए। पुलिस अब कार के मालिक और उसमें सवार युवकों के बारे में जानकारी कर रही है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि एक कार रात में अनियंत्रित होकर पलट गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें