फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टोल प्लाजा के निकट फिसली अनियंत्रित बाइक, दो घायल

Wed, 31 Dec 2025 06:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया है।
विज्ञापन




थाना टूंडला क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी 22 वर्षीय रवि व 20 वर्षीय अरुण कुमार बुधवार शाम पौने चार बजे फिरोजाबाद से बाइक द्वारा टूंडला अपने घर लौट रहे थे। वह टोल प्लाजा के निकट पहुंचे तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें