फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ताऊ के बेटे ने की आत्महत्या चाचा ने बीमारी से दम तोड़ा

Sat, 11 Jan 2025 04:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज ऐजेंसी सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव तिलियानी में महज छह घंटे में ही एक परिवार में दो भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन

ताऊ के बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जबकि चाचा के बेटे ने बीमारी से दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद परिवार में गम का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों भाइयों के शव सुबह एक साथ उठे तो मानों पूरा गांव करुण रुद्रन करने लगा।
परिजन ने दोनों भाइयों का घर के पास खेत में पास में ही दो चिता लगाकर अंतिम संस्कार किया गया।
परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। तिलियानी गांव निवासी सीता राम के पुत्र जितेश कुमार (22) की बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे परिजन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद जितेश घर से गुस्सा होकर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा मैं जान दे दूंगा। इसके बाद वह घर से 250 मीटर दूर पटरी की ओर भाग गया। परिवार के लोग बचाने के लिए पीछे दौड़े। उसने मालगाड़ी के आगे कूद कर जान दे दी। रात में परिवार में चीख पुकार मची हुई थी। तभी जितेश के ताऊ सुंदरलाल का पुत्र तरुन (27) की भी सांसें थम गई। तरुन क्षय रोग से ग्रसित था। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाई जितेश व तरुन में बहुत प्रेम था। दोनों की खूब पटती थी। जितेश के सदमा में ही उसकी जान गई है। सुबह दोनों के शव एक साथ उठे तो चीख पुकार गई। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में मातम छाया रहा।

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें