फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेन के कोच में शराब पहुंचने की होगी जांच, टीटीई और दोनों कोच अटेंडेंट की गिरफ्तारी के लिए बनाई टीम

Sat, 11 Jan 2025 04:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की बेल्ट से पिटाई के मामले में आरोपी टीटीई और दोनों कोच अटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद घटना की रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय लखनऊ भेजी गई है। रेलवे मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि आखिरकार ट्रेन के कोच में यात्री सीट तक शराब की बोतल कैसे पहुंच गई। इसकी जांच की जाएगी। वहीं उच्चाधिकारियों की हरी झंडी मिलने के बाद जीआरपी आरोपी दोनों कोच अटेंडेंट और टीटीई की तलाश में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच लोगों की टीम बनाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आम्रपाली एक्सप्रेस में बिहार जनपद सिवान के गांव खोर निवासी शेख मुजीबुल ताजुद्दीन नामक यात्री को टीटीई राजेश कुमार और कोच अटेंडेंट विक्रम और सोनू ने मामूली विवाद के बाद जमकर पीटा था। घटना के बाद स्थानीय जीआरपी ने रेल यात्री ताजुद्दीन की तहरीर पर टीटीई राजेश कुमार सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। वहीं पूरे मामले की रिपोर्ट जीआरपी ने रेलवे मुख्यालय लखनऊ को भेजी है। रिपोर्ट में खास तौर पर इस बात पर फोकस है कि आखिरकार रेलवे कोच के भीतर यात्री सीट पर शराब की बोतल कैसे पहुंच गई। पुलिस को शक है कि पिटाई करने वाले कोच अटेंडेंट अथवा कोई अन्य व्यक्ति यात्री ट्रेन में इस तरह का गैर कानूनी काम तो नहीं कर रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं जीआरपी का कहना है कि कोच अटेंडेंट सोनू और विक्रम के बारे में अन्य आपराधिक इतिहास आदि जानकारी भी जुटाई जा रही हैं।


यात्री सीट तक आखिरकार शराब की बोतल कैसे पहुंच गई। यह जांच का महत्वपूर्ण विषय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पूरे घटनाक्रम व एफआईआर की प्रति रेलवे मुख्यालय लखनऊ भेज दी है। वहीं यात्री को पीटने वाले टीटीई, कोच अटेंडेंट की गिरफ्तारी को टीम लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुशील कुमार, प्रभारी थाना जीआरपी फिरोजाबाद

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें