संयुक्त चिकित्सालय के बाहर मौजूद घायल, साथ में मौजूद दूल्हा एवं अन्य परिजन। सोर्स संवाद
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। भतीजे की बरात से बाइक लेकर लौट रहे तीन लोग सड़क हादसे का घायल हो गए। हादसे में दूल्हे के चाचा, भांजा समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला तुरकिया निवासी मुनेंद्र की बरात बीते सोमवार को मैनपुरी गई हुई थी। मंगलवार को दुल्हन को विदा कराने के बाद बरात साथ लेकर मक्खनपुर जा रही थी। बाइक पर दूल्हे के चाचा अजय कुमार (25), दूल्हे का भांजा कुशलपाल (28) एवं पृथ्वीराज (58) एक साथ मक्खनपुर आ रहे थे। दोपहर तीन बजे करीब जब बाइक सवार तीनों लोग थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत मांडई के समीप पहुंचे, तभी बाइक चला रहे कुशलपाल को अचानक नींद की झपकी आ गई। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए तत्काल ही जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। जहां से कुशलपाल की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया।