फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुलित हुई एंबुलेंस बाइक से टकराई, तीन घायल

सार

एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला और दो लोग घायल हो गए।जबकि रुचि और उसके पति आकाश की हालत खतरे से बाहर होने पर प्राथमिक उपचार को एका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद/एका। एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला और दो लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जबकि महिला और उसके पति को प्राथमिक उपचार को एका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था।
विज्ञापन

आगरा के ककरैठा निवासी रिंकू कुमार (40) बाइक से अपने रिश्तेदार आकाश और उसकी पत्नी रुचि के साथ एका थाना क्षेत्र के गांव नगला फरैदी जा रहे थे। बाइक सवार तीनों लोग एका के समीप पहुंचे थे। तभी बाइक सवार एंबुलेंस की चपेट में आ गए। इससे तीनों लोग घायल हो गए। रिकूं की हालत गंभीर होने पर परिजन उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए। जबकि रुचि और उसके पति आकाश की हालत खतरे से बाहर होने पर प्राथमिक उपचार को एका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
परिजन ने बताया कि बाइक सवार तीनों लोग गमी में शामिल होने जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। रुचि और आकाश नगला मदारी के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष एका संजीव कुमार दुबे का कहना है कि हादसे की उनको कोई जानकारी नहीं है और न ही पीड़ित परिजन ने कोई सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें