फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, महिला सहित चार घायल

सार

जसराना जसराना के पटीकरा पुल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।ऑटो के अनियंत्रित होते ही चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को निकालकर उपचार के लिए जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसराना जसराना के पटीकरा पुल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने ऑटो में फंसे लोगों को निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर महिला एवं उसके पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना जसराना के कस्बा पाढ़म से ऑटो में सवारियां भरकर बंटू जसराना आ रहा था। उसके ऑटो में मधु पत्नी राम शंकर एवं उनके पति राम शंकर निवासी सलेमपुर खुटियाना के साथ जितेंद्र निवासी कस्बा पाढ़म थाना जसराना भी बैठे हुए थे। पटीकरा पुल के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गया। ऑटो के अनियंत्रित होते ही चीख-पुकार मच गई। ऑटो खाई में जाकर पलट गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को निकालकर उपचार के लिए जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मधु और उनके पति राम शंकर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही चालक बंटू और जितेंद्र को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें