एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते शहर के प्रमुख उलमा। स्रोत स्वयं
- फोटो : एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते शहर के प्रमुख उलमा। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नाजिया इलाही खान की आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी को लेकर सोमवार को उलेमाओं में आक्रोश पनप गया। मौलाना तनवीर उल कादरी के साथ एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। एक्टिविस्ट के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोरतम विधिक कार्रवाई करने की मांग की।
एसएसपी को संबोधित और एसपी सिटी को सौंपे गए इस ज्ञापन में उलेमाओं ने सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी पर मांग की कि आरोपी नाजिया इलाही खान पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाए और मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे किसी भी सूरत में जमानत न दी जाए। उलेमाओं ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक सामग्री को भी तुरंत हटाने की मांग की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में हाफिज अरशद खान रजवी, कारी रफीउद्दीन, मौलाना मुशीर, मौलाना सादिक रजा, हाफिज ताहिर रजा, मौलाना आरिफ, फरहान वारसी और इकबाल हुसैन उपस्थित रहे।