फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल

Wed, 17 Feb 2016 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के लाखा नगर स्थित रास्ते में अवैध निर्माण के विरोध में तीन दिनों से तहसील परिसर में चल रही भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। हड़ताल पर बैठे डॉ. भीमराव अंबेडकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को एसडीएम ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन

 बताते चलें कि लाखा नगर निवासी अधिवक्ता चोब सिंह आर्य ने आम रास्ते पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत के संबंध में सोमवार से तहसील परिसर में भूख हड़ताल शुरू की थी। बुधवार को एसडीएम डा.पंकज वर्मा ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को साथ लेकर हड़ताल पर बैठे चोब सिंह आर्य की कुछ मांगों को मानते हुए उनकी भूख हड़ताल समाप्त करा दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू बघेल, सचिव राम बहादुर चक, रविंद्र सिंह, दिलीप पचौरी, मुकेश सौलंकी, सौदान सिंह, सलीम खां, अनिल शर्मा, माधव बघेल, चंद्रकात भारद्वाज आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें