फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा का आगाज आज से

Wed, 17 Feb 2016 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा-2016 गुरुवार से शुरू हो रही हैं। जिले के 183 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इन केंद्रों पर करीब एक लाख 11 हजार 808 परीक्षार्थी बैठेेंगे। बुधवार को परीक्षा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। वहीं शिक्षा भवन में केंद्र व्यवस्थापक और स्कूल संचालकों का आनाजाना लगा रहा। पूरी साल पढ़ाई और तैयारी करने के बाद आज से परीक्षा की बारी है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह 7:30 बजते ही बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएगी। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा होगी। दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। पहले दिन हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा अलग-अलग दो पालियों में होगी। परीक्षा की तैयारी में जुटे परीक्षार्थी थोड़े नर्वस दिखाई दिए। सुबह से ही घरों में परीक्षा की तैयारी करते दिखे। बुधवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई। कर्मचारी डेस्क स्लिप एवं रोल नंबर सूची चस्पा करते दिखे। डेस्क स्लिप लगाने के बाद कमरों को बंद कर दिया गया। एक दिन पूर्व ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र और परीक्षा कक्ष को देखने के लिए पहुंचे। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी काफी चहलपहल दिखाई दी। केंद्र पर्यवेक्षकों को कैमरे भी वितरित किए गए।

संकलन केंद्र पर भी तैयारी की गई
उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए डीएवी इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बुधवार को कर्मचारी संकलन केंद्र पर व्यवस्था करते नजर आए। संकलन केंद्र पर दोनों पालियों के लिए अलग-अलग शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन



परीक्षाओं में नकल रोकने दौड़ेगी टीमें
परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए टीम पहले पेपर से ही दौड़ेगी। छह उड़नदस्ते मय पुलिस फोर्स, 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट, सात जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे। जसराना, एका क्षेत्र में टीमें ज्यादा सक्रिय रहेगीं। खुफिया विभाग भी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखेगा। करीब चार हजार कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं।


रिजर्व में तैनात रहेगे पर्यवेक्षक
विभाग 50 पर्यवेक्षकों को अपने पास रिजर्व में तैनात रखेगा। उनकी ड्यूटी गुरुवार से शुरू हो जाएगी। डीआईओएस रविंद्र कुमार ने बताया कि अगर कहीं पर्यवेक्षकों के खिलाफ एफआईआर कराने की जरूर पड़ी, तो रिजर्व पर्यवेक्षकों में से ड्यूटी पर भेज दिया जाएगा।

ड्यूटी करने के नाम पर बीमार पड़े शिक्षक
जिन्हें केंद्र पर्यवेक्षक बनाया गया है, वह एका और जसराना की ओर जाना नहीं चाहते। ड्यूटी कटवाने के लिए आए एक केंद्र पर्यवेक्षक ने डीआईओएस से कहा कि साहब बच्चे और पत्नी को वायरल फीवर है। इसलिए ड्यूटी हटा दो। इसी तरह दर्जनों केंद्र पर्यवेक्षक ड्यूटी हटवाने के लिए कहते रहे।

सिम के नेटवर्क नहीं आए, केंद्र व्यवस्थापक परेशान
छात्र की उपस्थिति फोन पर दर्ज कराने के लिए शासन ने केंद्र व्यवस्थापकों को सिम कार्ड दिए थे। बुधवार को उसमें नेटवर्क नहीं आए। केंद्र व्यवस्थापक डीआईओएस के पास पहुंचे। डीआईओएस ने शासन से बात करके सिम कार्ड चालू करने की बात कही। वहीं, फीरोजाबाद में कई ऐसे गांव है, जहां नेटवर्क ही नहीं आते।

एक दिन पहले आए प्रवेश पत्र
हाईकोर्ट के फैसले के बाद एसआरआर इंटर कॉलेज के 148 छात्रों के प्रवेश पत्र परीक्षा से एक दिन पहले आए। तुरंत ही उन्हें वितरण करा दिया गया।
इन नंबरों पर दे सकते हैं नकल की सूचना
डीआईओएस का कहना है कि अगर कहीं नकल की सूचना या गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर दफ्तर में बनाए गए कंट्रोल रूम नंबर 05612-285209 या 05612-285082 पर सूचित कर दें।
विज्ञापन




परीक्षार्थियों के लिए सुझाव
परीक्षा से एक घंटा पहले घर से निकले।
क्लास में प्रवेश करने पर इधर उधर चैक कर लें कि नकल तो नहीं रखी।
नकल का प्रयास कतई न करे।
सर्वप्रथम प्रथम पृष्ठ को भरे।
प्रश्नपत्र को अच्छी तरह से पढ़ ले। पेपर पर निशान न लगाए।
पेपर होने के बाद कॉपी को चैक कर लें।
राम या ओउम जैसे शब्दों का ना लिखें।


-विभाग की चेतावनी-
पांच लोगों की उत्तर पुस्तिकाएं एक सी मिली तो कक्ष में सामूहिक नकल घोषित कर दी जाएगी। शिक्षकों एवं केंद्र व्यवस्थापक पर एफआईआर होगी।
15 कापियां एक सी मिलने पर कालेज को सामूहिक नकल में घोषित किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर। नए स्टॉफ की मौजूदगी में परीक्षा।
कापी कोड से न मिलने पर कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर।
छात्र पर नकल मिलने पर कापी सीज और कक्ष निरीक्षक पर एफआईआर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें