फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हरियाणा के नूंह में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Sun, 19 Jan 2025 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हरियाणा नूंह में अज्ञात वाहन की टक्कर से फिरोजाबाद के बाद दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ही आपस में रिश्ते के भाई थे। सूचना मिलने पर परिजन हरियाणा पहुंच गए। शनिवार को दोनों के शव यहां लाए गए। जानकारी मिलने पर नगर विधायक ने पहुंचकर सांत्वना दी है।
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी वाल्मीकि बस्ती निवासी बादल (20) अपनी बुआ के बेटे राहुल (22) के साथ हरियाणा के नूंह की एक कंपनी में काम करते थे।
दोनों शुक्रवार को अपनी बाइक से कंपनी जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग नूंह पहुंच गए। जहां उन्होंने केस भी दर्ज कराया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव लेकर फिरोजाबाद आ गए। दोनों के शव घर आते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। जानकारी मिलने पर नगर विधायक मनीष असीजा उनके आवास पहुंचे। जहां उन्होंने सांत्वना व्यक्त की। इसके बाद दोनों के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें