फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। नेशनल हाईवे पर शनिवार देररात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची नारखी पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, रविवार दोपहर को परिजनों ने युवकों की पहचान की।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर के समीप स्थित नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शनिवार देररात बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार दोपहर परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर शवों की पहचान गांव मिलिक निवासी सचिन और सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव उखरेड निवासी ओमप्रकाश के रूप में की। उन्होंने घायल की पहचान अनुराग निवासी उखरेड के रूप में की। परिजनों ने बताया कि तीनों बाइक पर सवार होकर मथुरा जा रहे थे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी गौरी शंकर पटेल ने बताया कि अनुमान है कि बाइक गिरने के बाद कोई वाहन दोनों युवकों को रौंद गया अथवा युवकों की मौत हाईवे किनारे बने डिवाइडर से टकराने के कारण हुई है। युवक शिकोहाबाद से आगरा की ओर जा रहे थे। पोस्टमार्टम करा शव का परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें