फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कठफोरी में डिवाइडर से टकराई दो युवकों की बाइकें, एक की मौत

Mon, 26 Jan 2026 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज थाना क्षेत्र के चौकी बाबा की शाला में आने वाले ग्राम कठफोरी में रविवार की देर शाम एक बाइक पर सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। वहीं दूसरे युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मामला रविवार की शाम करीब 4 बजे का है जब झांसी के थाना उरई के गांव हरदोई निवासी रवि (32) अपने साथी महेंद्र (30) के साथ बाइक से नोएडा से झांसी वापस अपने घर जा रहे थे। थाना सिरसागंज के चौकी बाबा की शाला अंतर्गत नेशनल हाइवे पर सरपंच ढाबे के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रवी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी सिरसागंज भेज दिया और रवी के शव को पोस्टमार्टम को फिरोजाबाद जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें