संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यमुना से बालू खनन कर ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को एसडीएम सदर ने पीछा किया। एसडीएम की गाड़ी देखकर एक ट्रैक्टर चालक गाड़ी को भगा ले गया। जबकि दूसरा ट्रैक्टर रोड के किनारे पलट गया। इस मामले में खनन अधिकारी मफतलाल ने थाना नारखी में अभियोग पंजीकृत कराया है।
एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह को सूचना मिली कि बालू से भरे दो ट्रैक्टर खड़े है। एसडीएम ने पीछा किया तो दोनों चालक ट्रैक्टर को भगा ले गए। एसडीएम ने ट्रैक्टर का पीछा किया तो एक ट्रैक्टर चालक गाड़ी तो भगा ले गया। जबकि दूसरा ट्रैक्टर थाना नारखी क्षेत्र में सिक्सलेन हाइवे के किनारे पलट गया। इसकी सूचना ब्रहमदेव पुलिस चौकी को दे दी। ट्रैक्टर ट्रॉली को ब्रहमदेव पुलिस चौकी की टीम चौकी पर ले गई। ट्रैक्टर चालक सुभाष निवासी मेवाराम की ठार गुदाऊं थाना लाइनपार एवं धर्मेंद्र पुत्र नरपत सिंह निवासी नेपाल की ठार गुदाऊं को पकड़कर चौकी पर ले गए। खनन संबंधी प्रपत्र नहीं दे सके। इस मामले में खनन अधिकारी मफतलाल ने थाना नारखी में रिपोर्ट लिखाई है।