फिरोजाबाद। जिले में 2000 से अधिक दुकानों व छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों का वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के तहत पंजीकरण किया जाएगा। श्रम विभाग ने दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के पंजीकरण के लिए टीम गठित की है।
टूंडला, फिरोजाबाद, सिरसागंज और शिकोहाबाद के अलावा जसराना में बिना पंजीकरण चल रहीं करीब 2000 से अधिक छोटी-बडी इकाइयां और दुकानें श्रम विभाग के रडार पर हैं। विभागीय सर्वे के बाद श्रम विभाग ने अपंजीकृत प्रतिष्ठानों व दुकानों के पंजीयन के लिए प्रत्येक तहसील में टीम गठित की हैं। टीमों को पंजीकरण के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। इसके लिए श्रम विभाग ने व्यापारी संगठनों से सहयोग मांगा है। सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार ने सोमवार को व्यापारी नेताओं की बैठक बुलाई है।