फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक सहित दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो चोरों को रामगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं। पकड़े गए चोर नसीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि वह शुक्रवार रात चनौरा पुल के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो बाइक पर आए दो युवकों को चेक करने के लिए रोका गया। लेकिन वह पुलिस को देख भागने लगे। पीछा करने पर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम अजय दिवाकर निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना नसीरपुर व शिवम वघेल निवासी कुतुबपुर थाना नसीरपुर बताए।
पकड़े गए युवकों के कब्जे से जो बाइक बरामद की गई, वह चोरी की थी। पूछताछ के दौरान उक्त चोरों ने बताया कि वह चोरी की बाइकों को हाईवे के किनारे चनौरा पुल से आगे आगरा की ओर जाने वाले हाईवे पर पीपल के पेड़ के पास एक खाली खोके के पीछे छिपा देते है। चोरों द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस ने खोखा के पीछे दबिश देकर दो बाइक और बरामद कर ली। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि चोरों के कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए चोरों खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें