फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वाहन की चपेट में आए दो किशोर, एक की मौत

Mon, 14 Apr 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में डॉ. आंबेडकर जयंती के लिए साउंड बुक करने के लिए जा रहे दो किशोरों को तेज रफ्तार मेटाडोर (डीसीएम) ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

राठौर नगर निवासी मुकेश का 16 वर्षीय पुष्पेंद्र अपने दोस्त विशाल के साथ रविवार रात आंबेडकर जयंती के लिए साउंड बुक करने पैदल जा रहे थे। तभी खंजापुर के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह नौवीं का छात्र था। सोमवार सुबह जानकारी मिलने पर नगर विधायक मनीष असीजा व महापौर कामिनी राठौर मोर्चरी पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजन को सांत्वना दी। इसके बाद सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती घायल किशोर का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें