फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक ही परिवार के दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव

Fri, 16 Jan 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
104, टूंडला के गांव ठार मानसिंह में घायल हरेंद्र सिंह संवाद
विज्ञापन
टूंडला। रास्ते में दीवार लगाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों ने लाठी-डंडे चलाते हुए पथराव कर एक-दूसरे को घायल कर दिया। दोनों पक्षों के महिला-पुरुष सहित सात लोग घायल हैं।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव ठार मवासी निवासी महाराज सिंह व भगवान सिंह दो भाइयाें के परिवार रहते हैं। भगवान सिंह की मौत हो गई है। 12 दिसंबर की रात्रि भगवान के पुत्र लाखन, रूमान सिंह व सरमन सिंह ने रास्ते में दीवार लगा ली है। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है। कोर्ट में मामला विचाराधीन है। दीवार के विवाद में बृहस्पतिवार सुबह साढे़ आठ बजे करीब दोनों पक्षों में हुई नोकझोंक संघर्ष में तब्दील हो गई। आमने सामने आए दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व पथराव कर हमला कर दिया।
हमले में एक पक्ष के ब्रह्मलाल, देवचरन, निरंजन सिंह, बलराम, नेहा घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के हरेंद्र सिंह व धर्मवीर घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला भेजा है। वहीं गंभीर घायल ब्रह्मलाल व देवीचरन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया है कि एक ही परिवार के भाइयो में रास्ता को लेकर विवाद है। अभी किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें