शिकोहाबाद में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ लिया। एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। बदमाशों से पुलिस ने लूटे गए मोबाइल, तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
नसीरपुर के गांव खतौली निवासी प्रेमवीर बीते शुक्रवार को तहसील तिराहे के पास मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की तीन टीमों ने इंस्पेक्टर अनुज कुमार एवं सीओ प्रवीण तिवारी के निर्देशन में बदमाशों को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग की, लेकिन वह भाग निकले।