फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में दो मरीजों की मौत, हंगामा

Wed, 03 Jul 2024 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के 100 शैया अस्पताल में मंगलवार रात आधे घंटे के अंदर प्रसूता और एक मरीज की मौत हो गई। इससे आक्रोशित दोनाें के परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। तोड़फोड़ की कोशिश की गई। इससे भगदड़ मच गई। दो थानों की फोर्स के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुंचे।दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर निवासी 25 वर्षीय प्रीति को मंगलवार दोपहर प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। रात करीब 10 बजे प्रसव होने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी पर ससुरालीजन और नारखी के गांव श्रीरामगढ़ी निवासी मायके पक्ष के लोग हंगामा करने लगे। हंगामा चल ही रहा था कि अस्पताल के एमआईसीयू वार्ड में भर्ती 50 वर्षीय सुभाष निवासी जौंधरी नारखी की भी मौत हो गई। सुभाष को दोपहर में चक्कर आने और अन्य बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया था। इसके बाद सुभाष के परिजन भी हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

हंगामा और अस्पताल में तोड़फोड़ होने की जानकारी पर थाना उत्तर और दक्षिण थाने का पुलिस फोर्स में पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन भीड़ उनकी सुनने को तैयार नहीं थी। दोनों शव वाहनाें को रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें