सड़क पर भरा कीचड़। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गाड़ी निकालते समय कीचड़ के छीटे आने पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष मुस्लिम समाज के लोगों पर भारी पड़ गए। उन्होनें इन लोगों को जमकर लाठी-डंडे और फांवड़ों से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराकर उनका मेडिकल कराया है।
घटना नारखी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की है। गांव में टेंपों निकालते समय बारिश के पानी जमा हुए कीचड़ के छीटे किसी पर आ गए। विरोध करने पर सत्तार-गफ्फार पक्ष के लोग साकिर पक्ष पर हाबी हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें मामूली चोट आई।
इसके बाद सत्तार पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और फांवड़े निकालकर दूसरे पक्ष के लोगों पीटना शुरू कर दिया। मुस्लिम समाज के लोग बचाव के लिए चिल्लाते रहे। मगर गांव का कोई भी व्यक्ति उन्हें बचाने के लिए नहीं आया। इसके बाद भी सत्तार-गफ्फार पक्ष के लोग महिला, पुरुष बच्चों को पीटते रहे। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर आ गई।
पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। विवाद में साकिर, सलीमान बेगम, याशीन खान को गंभीर चोट आई हैं। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि साकिर पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनका मेडिकल कराया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।