फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेनों में सामान व मोबाइल चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2024 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रविवार को ट्रेनों में चोरी करने वाले दो मोबाइल चोराें को रेलवे पुलिस ने रेलवे पश्चिमी यार्ड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों से चोरी के सात मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ ने मितावली-बरहन स्टेशन के मध्य किमी संख्या 739/01 की अप लाइन जार्ज मिल्टन के निकट दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों अंतरजनपदीय चोर हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम गोलू कठेरिया व राजा निवासी तिलसी अड्डा, कठेरिया मोहल्ला, थाना फ्रेंड्स काॅलोनी, इटावा बताए हैं। गिरफ्तार चोरों के पास से ट्रेनों में चोरी किए सात मोबाइल बरामद हुए हैं। इसके साथ ही एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें