फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फायरिंग कर वीडियाे बनाने वाले बीएस ग्रुप के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में कुछ दिन पहले अवैध असलाह से फायरिंग करने का बीएस ग्रुप का वीडियो वायरल हुआ था। इतना ही नहीं आरोपियों ने एक जन्मदिन पार्टी में तमंचे से फायरिंग का वीडियो भी पोस्ट किया था। मामला संज्ञान में आने के बाद मटसेना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ सदर चंचल त्यागी ने बताया कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। मंगलवार को आरोपी बीएस गैंग के सदस्य ऊदर और अविनाश उर्फ बीटू निवासी सटकई, मटसेना को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वीडियो काफी पुराना है। फायरिंग एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी के दौरान की गई थी। आरोपियों ने बीएस गैंग के नाम से फोटो और वीडियो भी वायरल की थी। अविनाश उर्फ बीटू इसका मुखिया है। इस गिरोह में और कितने सदस्य हैं। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें