फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो मुख्य सड़कें 71.93 लाख रुपये से बनेंगी

Wed, 20 Aug 2025 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करतीं महापौर। - फोटो : सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करतीं महापौर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 35 और 38 में जर्जर सड़कों के नवीनीकरण एवं हरित पट्टिका निर्माण होगा। महापौर कामिनी राठौर ने बुधवार को करीब 71.93 लाख की लागत वाली कार्ययोजना का भूमिपूजन के बाद शुभारंभ किया।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 व 38 के सीमावर्ती रहना नाला से सटे जर्जर मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा। नई आबादी वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की दशा सुधार पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत लगभग 39.64 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जायेगी।इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 12 और 20 के सीमा क्षेत्रांर्गत जलेसर रोड से लक्ष्मी नगर तक पूर्ण जर्जर हो चुकी सड़क को हरित मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर करीब 32.29 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। महापौर कामिनी राठौर ने बुधवार को दोनों सड़कों की दशा सुधार कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें