फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैस एजेंसी की डीलरशिप देने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। गैस एजेंसी की डीलरशिप देने के नाम पर शातिर ने शहर के एक कारोबारी से 2.08 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को रकम देने के बाद भी जब डीलरशिप नहीं मिली तो साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बसई मोहम्मदपुर में छारबाग पेट्रोल पंप के पास रहने वाले योगेश कुमार कारोबारी हैं। उनकी पत्नी पत्नी मोनिका वर्मा ने इंडेन गैस डीलरशिप डोमेस्टिक एवं एग्रीमेंट के लिए एक आनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक नंबर काल आया। काल करने वाले ने बताया कि वह अमित मिश्रा असिस्टेंट एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड से बोल रहा हूं। इसके बाद उसने 20 जनवरी 2025 को एक मेल किया। उसने मेल के माध्यम से पैनकार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो व डिक्लेशन फार्म की मांग की। उसने फोन कर कहा कि आपकी सर्वे, केवाइसी रिपोर्ट तैयार होनी है। इसके लिए खाता नंबर पर 21500 रुपये स्थानांतरित करने को कहा। पीड़ित ने रकम स्थानांतरित कर दी। इसके बाद आरोपित ने अन्य कार्यों के नाम पर कई किश्तों में कुल 2.08 लाख रुपये स्थानांतरित करवा लिए। इसके बाद भी डीलरशिप नहीं मिली। इसके बाद आरोपित ने खाते में 275732 रुपये की मांग की। तब योगेश को शक हुआ। उन्होंने रकम स्थानांतरित नहीं की। इसके बाद एनसीआरपी के पोर्टल पर शिकायत की। साथ ही साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें